लाइव न्यूज़ :

गुरनाम सिंह चढूनी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक से संयुक्त किसान मोर्चा ने खुद को अलग किया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जनवरी कृषि कानूनों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन की अगुवाई में शामिल संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को कहा कि उस बैठक से उसका कोई नाता नहीं है जिसमें गुरनाम सिंह चढूनी समेत विपक्षी दलों के कुछ नेता शामिल हुए थे।

इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने दोहराया कि आंदोलन का किसी राजनीतिक दल से कोई सीधा संबंध नहीं है।

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष चढूनी ने रविवार को दिल्ली में विपक्षी दलों के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया था और किसानों के मुद्दे पर 22 और 23 जनवरी को ‘जन संसद’ आहूत करने की घोषणा का समर्थन किया था जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया था।

संयुक्त किसान मोर्चा ने एक वक्तव्य में कहा कि उसकी समन्वयक समिति ने चढूनी द्वारा राजनीतिक दलों की बैठक में शामिल होने पर पूछताछ की है।

वक्तव्य में कहा गया, “चढूनी ने समिति के सामने लिखित स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उन्होंने कल की बैठक व्यक्तिगत तौर पर बुलाई थी। संयुक्त किसान मोर्चा का इससे कोई लेना देना नहीं है। इसके आलोक में उन्होंने समिति को आश्वासन दिया है कि भविष्य में वह राजनीतिक दलों के साथ कोई बैठक नहीं करेंगे।”

समिति ने चढूनी के बयान का स्वागत किया और विवाद का अंत करने का निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!