लाइव न्यूज़ :

संयुक्त किसान मोर्चा का दावा : रेल रोको आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, कई स्थानों पर कार्यकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को दावा किया कि उसके छह घंटों के रेल रोको आंदोलन के दौरान कई स्थानों पर उसके नेताओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। मोर्चा ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारों किसानों ने शांतिपूर्वक आंदोलन में भाग लिया।

मोर्चा ने आगाह किया है कि यदि लखीमपुर खीरी हत्याकांड में न्याय की उसकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे मोर्चा ने एक बयान में कहा कि 290 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही कथित तौर पर प्रभावित हुईं और 40 से अधिक ट्रेनें को रद्द कर दिया गया।

एसकेएम ने अपने बयान में दावा किया, "उत्तर प्रदेश में, पुलिस ने कई स्थानों पर किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। मध्य प्रदेश में, पुलिस ने कई स्थानों जैसे गुना, ग्वालियर, रीवा, बामनिया (झाबुआ में) और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।" बयान में कहा गया है कि तेलंगाना में हैदराबाद के काचीगुड़ा में भी किसान प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

बयान में दावा किया गया है, "संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आह्वान पर किसानों ने भारत भर में सैकड़ों स्थानों पर आज छह घंटे तक रेलवे पटरियों और प्लेटफार्मों पर कब्जा कर लिया। भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएं रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए आगे आए।’’

मोर्चा ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर छह घंटे तक प्रदर्शन किया गया ताकि लखीमपुर खीरी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित किया जा सके। महिलाओं समेत प्रदर्शनकारी किसानों ने अजय मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की तथा भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी थी। उत्तर रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने कहा कि रेल रोको आंदोलन के कारण इस जोन में 150 स्थान प्रभावित हुए और 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुयी।

उत्तर-पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) जोन में, राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रेल यातायात बाधित हुआ और 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया वहीं 10 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया और एक के मार्ग में परिवर्तन किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर रेलवे जोन में प्रभावित ट्रेनों में चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस भी शामिल है। लुधियाना से इसका निर्धारित प्रस्थान समय सुबह सात बजे का था, लेकिन फिरोजपुर-लुधियाना खंड पर व्यवधान के कारण ट्रेन वहीं फंसी हुयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग