लाइव न्यूज़ :

यवतमाल में किसान महापंचायत करने पर अड़ा संयुक्त किसान मोर्चा

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:32 IST

Open in App

नागपुर, 19 फरवरी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते यवतमाल जिला प्रशासन द्वारा 20 फरवरी को किसान नेता राकेश टिकैत को महापंचायत आयोजित करने की अनुमति देने से मना किए जाने के बावजूद इसके आयोजक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को कहा कि वह जनसभा आयोजित करने के निर्णय पर अडिग है ।

एसकेएम ने कहा है कि अगर टिकैत एवं अन्य नेताओं को यवतमाल में रोका गया तो धरना दिया जायेगा ।

यवतमाल जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये बृहस्पतिवार को लोगों के जमा होने पर रोक लगाने और स्कूलों को दस दिनों के लिये बंद करने के निर्देश बृहस्पतिवार को दिए थे ।

तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं में शामिल टिकैत के शनिवार को यवतमाल का आजाद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। हालांकि, जिला प्रशासन ने इसके लिये अनुमति नहीं दी है।

आयोजकों को का कहना है कि उनलोगों ने प्रशासन को जनसभा की अनुमति देने के लिये ताजा अर्जी दी है । हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

एसकेएम के महाराष्ट्र के संयोजक संदीप गिड्डे ने पीटीआई भाषा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘यवतमाल में हम लोग कल महापंचायत करने पर अडिग हैं । राकेश टिकैत एवं मोर्चा के कुछ अन्य नेता जनसभा को संबोधित करेंगे । वह आज रात नागपुर पहुंचेंगे और कल यवतमाल में समारोह को संबोधित करेंगे ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किंतु यदि टिकैत एवं अन्य नेताओं को रोका गया, तो हम लोग जिस स्थान प उन्हें रोका जायेगा वहीं ‘ठिय्या आंदोलन’ (धरना प्रदर्शन) शुरू कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों