आरक्षण पाने के लिए एकजुट हों : भाजपा विधायक ने मराठों से कहा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:29 IST2021-11-22T19:29:10+5:302021-11-22T19:29:10+5:30

Unite to get reservation: BJP MLA tells Marathas | आरक्षण पाने के लिए एकजुट हों : भाजपा विधायक ने मराठों से कहा

आरक्षण पाने के लिए एकजुट हों : भाजपा विधायक ने मराठों से कहा

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे ने सोमवार को मराठा समुदाय से एकजुट होकर आरक्षण के लिए आवाज उठाने को कहा और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार पर उन्हें अनसुना करने का आरोप लगाया।

एमवीए (महा विकास आघाड़ी) गठबंधन में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।

यहां संवाददाता सम्मेलन में राणे ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार समुदाय के लिए आरक्षण के मुद्दे पर कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि समुदाय को भी अपना आरक्षण उसी तरह प्राप्त करना चाहिए जिस तरह दूसरे राज्यों में अन्य समूहों ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Unite to get reservation: BJP MLA tells Marathas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे