लाइव न्यूज़ :

भारतीय दूल्हा और नेपाली दूल्हन की शादी, महज 15 मिनट में विवाह कर पत्नी संग लौटा घर, जवानों ने दी शुभकामनाएं 

By भाषा | Updated: July 15, 2020 19:50 IST

पिथौरागढ़ के पास जिबी गांव के निवासी कमलेश चंद ने नेपाल के दारचूला जिले के धुलकोट गांव के तिग्राम की बेटी राधिका से शादी की है।

Open in App
ठळक मुद्दे दूल्हा अपनी नवविवाहिता नेपाली पत्नी को यहां लाया और उसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। नेपाली मानचित्र में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे भारतीय क्षेत्रों को नेपाली भूभाग के रूप में दर्शाया गया है जिस पर भारत ने आपत्ति प्रकट की है।

पिथौरागढ़: भारत और नेपाल के लोगों के बीच करीबी संबंधों की बानगी एक बार फिर तब देखने को मिली जब बुधवार को यहां के पास जिबी गांव का एक दूल्हा अपनी नवविवाहिता नेपाली पत्नी को यहां लाया और उसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

धारचूला के उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि काली नदी पर बने सीमा पुल के माध्यम से भारत में प्रवेश करते ही धारचूला में भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने दम्पत्ति का स्वागत किया। अधिकारी ने कहा, “दोनों देशों के प्रशासन ने नवविवाहित जोड़े के भारत में प्रवेश के लिए पुल के फाटक खोल दिए। यहां दुल्हन के ससुराल वाले रहते हैं।” उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के पास जिबी गांव के निवासी कमलेश चंद ने नेपाल के दारचूला जिले के धुलकोट गांव के तिग्राम की बेटी राधिका से शादी की है।

कमलेश चंद ने कहा, “हमें बहुत कम समय के लिए नेपाल में प्रवेश करने की अनुमति मिली जिसके बाद हम वहां गए और शादी करने के तुरंत बाद लौट आए।” उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर स्थित गांवों के निवासियों के बीच एक दूसरे के साथ करीबी पारिवारिक संबंध हैं जो हाल में नेपाली संसद द्वारा एक आधिकारिक मानचित्र को मंजूरी दिये जाने के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए मतभेदों से भी बेपरवाह हैं। नेपाली मानचित्र में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे भारतीय क्षेत्रों को नेपाली भूभाग के रूप में दर्शाया गया है जिस पर भारत ने आपत्ति प्रकट की है।

टॅग्स :नेपालवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा