लाइव न्यूज़ :

अनोखी शादी : दूल्हा-दुल्हन ने सात के बजाए लिए नौ फेरे-जानिए क्यों?

By बलवंत तक्षक | Updated: December 16, 2018 00:50 IST

दूल्हा-दुल्हन ने जब पंडित जी से सात के बजाए नौ फेरों के लिए कहा तो लगन मंडप में बैठे लोगों का चौंकना स्वाभाविक था.

Open in App

दूल्हा-दुल्हन ने जब पंडित जी से सात के बजाए नौ फेरों के लिए कहा तो लगन मंडप में बैठे लोगों का चौंकना स्वाभाविक था. वहां मौजूद सभी लोगों के लिए यह अनोखी शादी थी.

लोग जानना चाहते थे कि दो अतिरिक्त फेरे लेने के क्या मायने हैं? पंडित जी ने अग्नि को साक्षी मानते हुए नव दंपति को नौ फेरे लगवाए.शादी के बाद अपने गांव वापस लौटते ही दूल्हे ने पत्नी के साथ पौधरोपण किया. उन्होंने आठवां फेरा जीवनभर पौधरोपण करते रहने के नाम पर लिया था. इसके बाद उन्होंने कामना की कि पहली संतान के रूप में बेटी मिले.

दूल्हे ने कहा कि नौवें फेरे के तहत वे गांवों के लोगों को  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करने के लिए जागरूक करेंगे.  दूल्हे का नाम संदीप चौहान है, जो हरियाणा के सिवानी मंडी के गढवा गांव का सामाजिक कार्यकर्ता है. संदीप ने भिवानी जिले में बजीणा गांव की बेटी दीपिका के साथ नौ फेरे लिए हैं.  दूल्हा-दुल्हन ने तय कर लिया था कि मंडप में वे सात की जगह नौ फेरे लेंगे. दोनों तरफ से सहमति बनने के बाद ही पंडित जी से सात की जगह नौ फेरे कराने का आग्रह किया गया.

शादी की रस्में पूरी करने के बाद उन्होंने कहा कि अब उन दोनों की इच्छा है कि पहली संतान के रूप में उनके घर में बेटी जन्म ले. संदीप और दीपिका ने संकल्प लिया कि वे दोनों अपने गांव में सौ पौधे लगाएंगे और उनकी देखरेख भी करेंगे. उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति उनकी सोच सकारात्मक रहेगी.

टॅग्स :वेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?