लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्वी चंपारण में रक्तदाताओं का अनूठा समूह

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:10 IST

Open in App

मोतिहारी (बिहार), नौ दिसंबर बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के एक युवा व्यवसायी ने अपनी बहन की मृत्यु से आहत होकर उन लोगों की हरसंभव मदद करने की ठान ली जिन्हें रक्त की जरूरत है। उन्होंने इस कार्य के लिए एक रक्तदान समूह की स्थापना की है।

कपड़े की एक दुकान के मालिक अनिरुद्ध लोहिया (42) ने स्वयंसेवकों का एक समूह ‘‘रक्तदान समूह मोतिहारी’’ की स्थापना साढ़े तीन साल पहले की थी।

पूर्वी चंपारण, जिसका मुख्यालय मोतिहारी है, के जिलाधिकारी श्रीशत कपिल अशोक ने कहा, ‘‘प्रशासन जरूरत के समय अनिरुद्ध लोहिया और उनकी टीम पर भरोसा करता है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान उनका योगदान अमूल्य था।’’

अशोक ने कोरोना महामारी के दौरान चिंताजनक क्षणों को याद करते हुए कहा कि संक्रमण की आशंका तथा लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण लोगों द्वारा रक्तदान किया जाना कम हो गया था। उन्होंने कहा कि उस समय अनिरुद्ध और उनकी टीम ने बिना किसी भय के अथक मेहनत की थी।

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कहा कि अनिरुद्ध लोहिया एवं उनकी संस्था के लोग रक्तदान का अभियान चलाकर मानव सेवा की बेहतर मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोहिया के आग्रह पर समय-समय पर पुलिस लाइन से रक्तदान के लिए पुलिसकर्मियों को भेजा जाता है।

झा ने कहा कि लोहिया जैसे युवाओं के सहयोग से रेडक्रॉस में ज्यादा से ज्यादा रक्त संग्रह हो, ऐसा प्रयास होना चाहिए।

हालांकि सात हजार स्वयंसेवकों की एक टीम का नेतृत्व करने वाले अनिरुद्ध का कहना है, ‘‘मैंने 2018 में अपनी बड़ी बहन को खो दिया था। वह हृदय बीमारी से पीड़ित थी और उसे बचाया नहीं जा सका। उसे 40 यूनिट रक्त दिया गया था। मुझे खेद है कि मैं अपना रक्त उन्हें दान नहीं कर सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी बहन अपनी दो छोटी बेटियों को छोड़ गई हैं। कोई भी उनकी मां को वापस नहीं ला सकता है। लेकिन उनके दर्द ने मुझे जीवन बचाने की चुनौती को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।’’

भारतीय चिकित्सा संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने कहा , ‘‘रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी का एक गौरवशाली अतीत रहा है। इसे राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। वर्षों से चीजें धीमी हो गई थीं, लेकिन अनिरुद्ध और उनके प्रयास ने सब कुछ बदल दिया।’’

अनिरुद्ध ने कहा, ‘‘हमने मोतिहारी में रक्तदान करने वालों का एक समुदाय बनाया है लेकिन तकनीक के स्मार्ट इस्तेमाल ने हमें बिहार और यहां तक कि अन्य राज्यों में भी रक्तदान के इच्छुक लोगों के साथ संपर्क बनाने में सक्षम बनाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई बार हमें पड़ोसी देशों नेपाल और पाकिस्तान में रहने वाले लोगों द्वारा हमारे अभियान में शामिल होने के वास्ते उत्सुकता दिखाने संबंधी संदेश प्राप्त होने पर सुखद आश्चर्य हुआ है। हम सभी को अपना काम करने की आवश्यकता है। इस विश्वास के साथ कि रक्त की हर एक इकाई से फर्क पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए