लाइव न्यूज़ :

जमीन खरीदारों को धोखेबाजों से बचाएगा उप्र सरकार का यूनीक कोड

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:37 IST

Open in App

लखनऊ, सात फरवरी उत्तर प्रदेश में जमीन के खरीदारों को धोखेबाजों से बचाने के लिए राज्य सरकार ने एक यूनीक कोड निर्धारित किया है। सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में अब जमीन के हर गाटे की अपनी पहचान होगी और इसके दृष्टिगत जमीन के हर गाटे के लिए 16 अंकों का यूनीक कोड तय किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि राजस्‍व विभाग कृषि, आवासीय और व्यवसायिक भूमि को चिन्हित कर यूनीक नंबर जारी कर रहा है, जिससे कोई भी व्यक्ति अब घर बैठे एक क्लिक पर जमीन का पूरा ब्‍योरा जान सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस यूनीक कोड के जरिये विवादित भूखंडों के फर्जी बैनामों पर रोक लगाई जा सकेगी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश भर में इस योजना को लागू किया जा रहा है और ज्‍यादातर जिलों में इस पर काम शुरू हो गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी राजस्व गांवों में स्थित भूखंड़ों के लिए यूनीक कोड निर्धारण और वादग्रस्त भूखंड़ों का राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकरण प्रबंध प्रणाली में अंकन करने का काम किया जा रहा है।

जमीन की खरीद में हेरफेर और धोखाधड़ी रोकने के लिहाज से योगी सरकार की इस योजना को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह व्‍यवस्‍था लागू हो जाने के बाद कोई भी जमीन के मामले में धोखाधड़ी नहीं कर सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे