लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय ​मंत्री नितिन गडकरी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार से पहुंचे संसद, जानिए इसकी खासियत

By अनिल शर्मा | Updated: March 30, 2022 10:49 IST

केंद्रीय ​मंत्री नितिन गडकरी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार से पहुंचे संसद, कहा- हम हाइड्रोजन का निर्यात करने वाला देश बनेंगे

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय ​मंत्री नितिन गडकरी ने आज ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार का सफर कियाकेंद्रीय ​मंत्री ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार में सवार होकर संसद पहुंचे

दिल्ली: केंद्रीय ​मंत्री नितिन गडकरी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार से संसद के लिए रवाना हुए। नितिन गडकरी ने कहा, "ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा, इसके स्टेशन होंगे और देश का आयात भी बचेगा। इसके कारण नए रोजगार का भी निर्माण होगा। हम हाइड्रोजन का निर्यात करने वाला देश बनेंगे।"

गौरतलब है कि सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर काफी जोर दे रही हैं। इस वक्त इसकी चर्चा और बढ़ गई है जब पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफे हो रहे हैं। लिहाजा देश में इलेक्ट्रिक कारें की मांग और जरूरतों पर जोर दिया जा रहा है। इसी को बढ़ावा देने के लिए नितिन गडकरी बुधवार हाइड्रोजन से चलनेवाली कार से संसद पहुंचे।

बता दें कि टोयोटा ने एडवांस तकनीक FCEV (फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वीकल) मिराई को इंडिया में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किया जिसकी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने काफी तारीफ की। यह वही हाइड्रोजन से चलने वाली मिराई कार है जिसकी आज उन्होंने सवारी की। टाटा नेक्सॉन ईवी या एमजी मोटर्स की जेडएस ईवी की तरह टोयोटा की मिराई भी इलेक्ट्रिक कार है। इसमें भी इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो कार को पावर सप्लाई करती है। इसमें बड़े साइज की लीथियम आयन बैटरी लगी होती है जिसमें इलेक्ट्रिसिटी स्टोर रहती है। उससे एनर्जी लेकर कार में लगी मोटर पहियों को पावर देती है। हालांकि FCEV गाड़ियों में बैटरी एकदम छोटी होती है। इसमें हाइड्रोजन फ्यूल टैंक होता है जिसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेल विखंडित होकर एनर्जी पैदा करते हैं।

टॅग्स :नितिन गडकरीसंसददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया