लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुए संघ के संगठन मंत्री लापता

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:04 IST

Open in App

देहरादून, 14 दिसंबर दिल्ली से करीब एक सप्ताह पहले देहरादून के लिए रवाना हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन मंत्री सुकुमार सत्यनारायण कारे उत्तराखंड में लापता हो गए हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

कारे की गुमशुदगी के बारे में यहां जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है । जीआरपी से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर के रहने वाले कारे आठ दिसंबर को शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाडी से दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुए लेकिन वह गंतव्य तक नहीं पहुंचे ।

जीआरपी के पुलिस थानाध्यक्ष टीएस राणा ने बताया कि उनकी आखिरी लोकेशन देवप्रयाग की मिली है जहां उन्होंने कुछ दिन गुजारे थे ।

हरिद्वार जंक्शन से मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि सीधे देहरादून आने की बजाय वह रास्ते में हरिद्वार में ही उतर गए और वहां से उन्होंने देवप्रयाग के लिए बस पकड ली ।

देहरादून में संघ के उनके सहयोगियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आखिरी बार 10 दिसंबर को फोन किया था और तब वह देवप्रयाग के किसी प्राचीन मंदिर में थे । तब उन्होंने यह भी पूछा था कि उन्हें ऋषिकेश के लिए बस कब मिलेगी ।

संघ नेता की तलाश में जीआरपी की एक टीम ऋषिकेश पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं