लाइव न्यूज़ :

रेलवे स्टेडियम के वाणिज्यिक उपयोग के प्रस्ताव का यूनियन ने विरोध किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून रेल कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन ‘ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फैडरेशन’ (एआईआरएफ) ने वाणिज्यिक विकास के लिए ‘प्रौद्योगिकी-आर्थिक अध्ययन’ के मकसद से 15 स्टेडियमों को रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपे जाने के फैसले को लेकर रेलवे बोर्ड पर निशाना साधा है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गत मार्च महीने में संसद में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि भारतीय रेल ने 87 भूखंडों, 84 रेलवे कॉलोनियों, चार पर्वतीय रेलवे और तीन स्टेडियमों की पहचान की है जिनका वित्तीय फायदे के लिए उपयोग हो सकता है।

एआईआरएफ के अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड के प्रमुख सुनीत शर्मा को पत्र लिखकर कहा, ‘‘एआईआरएफ लाखों रेलकर्मियों, उनके परिवारों, बच्चों और खिलाडि़यों की भावनाओं के साथ है। रेलवे के खेल मैदानों/परिसरों एवं स्टेडियमों को वाणिज्यिक विकास के लिए आरएलडीए के सुपुर्द करने संबंधी रेलवे बोर्ड के मनमाना फैसले को लेकर रेलकर्मियों में विरोध और आक्रोश देखा जा रहा है।’’

मिश्रा के मुताबिक, ये रेलवे खेल परिसर और स्टेडियम विभिन्न शहरों के बीचो-बीच स्थित हैं तथा कई खिलाड़ियों और आम रेलकर्मियों द्वारा इनका कई दशकों से उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये स्टेडियम और खेल परिसर अनुपयोगी भूखंड नहीं हैं कि उनको किसी दूसरे के सुपुर्द कर दिया जाए।’’

रेल मंत्रालय को अपने इस कदम को लेकर ‘इंटीग्रल कोच फैक्ट्री’(आईसीएफ) की तरफ से भी विरोध कर सामना करना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया