लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों ने संसद भवन में चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: December 23, 2020 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी तथा केन्द्रीय संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई सांसदों ने बुधवार को पूर्व प्रधान मंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें संसद भवन में श्रद्धांजलि दी ।

लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं पूर्व सांसदों ने संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्टजनों को लोक सभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित चौधरी चरण सिंह के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती पर नमन। उनकी स्मृति में आज का दिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है जो देशवासियों द्वारा अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों ने देश की खुशहाली में अभूतपूर्व योगदान दिया है, उनके अथक परिश्रम का अभिनन्दन।’’

गौरतलब है कि भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने 23 दिसंबर 1993 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण किया था ।

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर को हुआ था। उनकी जयंती देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो