लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रियों ने नायडू से मुलाकात की, विपक्षी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: August 15, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त सात केंद्रीय मंत्रियों ने रविवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की और 11 अगस्त को सदन में कुछ विपक्षी सदस्यों के कथित उपद्रवी कृत्यों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने नायडू से मुलाकात की और विपक्षी सदस्यों के कृत्यों को ‘‘अभूतपूर्व और हिंसक’’ बताया। मंत्रियों ने इस संबंध में सभापति को एक ज्ञापन सौंपा।

नायडू के साथ बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने सदन में मार्शलों को उनका काम करने से रोके जाने का भी जिक्र किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह इस मामले पर गौर करेंगे और उचित कार्रवाई के संबंध में फैसला लेंगे। राज्यसभा सभापति से मुलाकात करने वाले मंत्रियों में पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, मुख्तार अब्बास नकवी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल और वी. मुरलीधरन शामिल रहे।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। नायडू ने समिति के उपाध्यक्ष सस्मित पात्रा से भी मुलाकात की, जो राज्यसभा में हुई घटनाओं के वक्त अध्यक्ष थे।

नायडू शनिवार को संसद भवन गए थे और उन्होंने सदन में दृश्यों की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग देखी जिसमें कुछ सदस्यों और मार्शलों के बीच झड़प भी शामिल है।

इससे पहले नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मामले पर चर्चा की और घटना में शामिल सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया।

सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा के सभापति एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने, घटनाओं पर गौर करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से होने से रोकने की सिफारिश करने समेत विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण