लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनः अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर और राजनाथ सिंह से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कई मुद्दे पर चर्चा

By भाषा | Updated: December 5, 2020 13:58 IST

सूत्रों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रस्ताव और संभावित छूट की पेशकश संबंधी जानकारी किसान नेताओं को देने के बाद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों की पांचवे दौर की बातचीत दोपहर बाद प्रस्तावित है

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह और अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ विचार विमर्श किया।इसलिए भी अहम है कि प्रधानमंत्री स्वयं संकट को सुलझाने में सक्रिय हैं।

नई दिल्लीः सरकार और किसान संगठनों के बीच पांचवे दौर की अहम बातचीत से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदर्शनकारियों के समक्ष दिए जाने वाले संभावित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रस्ताव और संभावित छूट की पेशकश संबंधी जानकारी किसान नेताओं को देने के बाद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों की पांचवे दौर की बातचीत दोपहर बाद प्रस्तावित है।

इससे पहले प्रदर्शनकारी किसानों की मांगे को सुलझाने को लेकर राजनाथ सिंह और अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ विचार विमर्श किया।

सूत्रों ने बताया कि मोदी का केंद्रीय मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किसानों के प्रदर्शन् को खत्म कराने की केंद्र की कोशिश को दिखाता है और यह इसलिए भी अहम है कि प्रधानमंत्री स्वयं संकट को सुलझाने में सक्रिय हैं।

उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब मोदी ने अपने मंत्रियों से इस मुद्दे पर चर्चा की है।

उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए बृहस्पतिवार को किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई चौथे दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहअमित शाहनरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया