दिल्ली में जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेंगे केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी और मीनाक्षी लेखी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 01:21 IST2021-08-15T01:21:14+5:302021-08-15T01:21:14+5:30

Union Ministers Hardeep Puri and Meenakshi Lekhi to participate in Jan Ashirwad Yatra in Delhi | दिल्ली में जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेंगे केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी और मीनाक्षी लेखी

दिल्ली में जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेंगे केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी और मीनाक्षी लेखी

नयी दिल्ली, 14 अगस्त केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू होने जा रही चार दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा में भाग लेंगे। दिल्ली भाजपा ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में पिछले महीने विस्तार होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घोषणा की थी कि नए मंत्री लोगों से संपर्क साधने के लिए यात्रा करेंगे।

दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली 107 किलोमीटर की यात्रा के दौरान पुरी 272, जबकि लेखी 47 कार्यक्रमों में भाग लेंगी। यह यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Ministers Hardeep Puri and Meenakshi Lekhi to participate in Jan Ashirwad Yatra in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे