लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रियों एवं नेताओं ने केजरीवाल को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी । केजरीवाल सोमवार को 53 साल के हो गये ।

हरियाणा के भिवानी जिले के सिवनी गांव में केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। केजरीवाल ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को बधाई देने वालों का धन्यवाद किया ।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई । मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं चिरायु होने कामना करता हूं ।’’

केजरीवाल को सबसे पहले जन्मदिन की बधाई देने वालों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा शामिल हैं ।

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि आप प्रमुख के अच्छे स्वास्थ्य एवं चिरायु होने की कामना करता हूं ।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल