दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट उपचुनाव के वास्ते केन्द्रीय मंत्री वैष्णव प्रभारी नियुक्त

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:59 IST2021-10-01T18:59:20+5:302021-10-01T18:59:20+5:30

Union Minister Vaishnav appointed in-charge for Dadra and Nagar Haveli Lok Sabha seat by-election | दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट उपचुनाव के वास्ते केन्द्रीय मंत्री वैष्णव प्रभारी नियुक्त

दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट उपचुनाव के वास्ते केन्द्रीय मंत्री वैष्णव प्रभारी नियुक्त

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपना प्रभारी नियुक्त किया।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वैष्णव को पार्टी का प्रभारी और गणपतसिंह वसावा और पीयूष देसाई को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

वसावा और देसाई पड़ोसी राज्य गुजरात से भाजपा के विधायक हैं।

दादरा और नगर हवेली सीट पर निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर के निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। वह इस साल की शुरुआत में मुंबई के एक होटल में मृत पाये गये थे।

यह लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister Vaishnav appointed in-charge for Dadra and Nagar Haveli Lok Sabha seat by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे