लाइव न्यूज़ :

बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर का गुस्साए लोगों ने घेराव किया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:52 IST

Open in App

श्योपुर (मप्र) सात अगस्त केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को श्योपुर शहर में बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करते समय नाराज स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनके वाहनों के काफिले पर कथित तौर पर कीचड़ भी फेंका गया।

श्योपुर शहर मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित मुरैना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। श्योपुर शहर और जिला इस सप्ताह की शुरुआत में भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना से लोकसभा सांसद हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तोमर शनिवार को जब बाढ़ पीड़ितों से मिलने शहर के कराटिया बाजार पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उनका घेराव किया और कहा कि वह बहुत देर से यहां आए हैं। जब वह रोती हुई महिलाओं को सांत्वना देने के लिए कार से नीचे उतरे तो लोग उनका पीछा करने लगे। बाद में गुस्साए लोगों ने कथित तौर उनके वाहनों पर कीचड़ और छोटी सूखी लकड़ियां फेंकी।

स्थानीय लोगों ने तोमर से शिकायत की कि प्रशासन ने बाढ़ के बारे में समय पर लोगों को सतर्क नहीं किया और यह जिला प्रशासन की विफलता है। श्योपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि लोगों ने मंत्री से शिकायत की कि उन्हें राहत देर से पहुंची। उपाध्याय ने कहा कि मंत्री के काफिले का कोई वाहन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि प्रशासन ने ढिलाई बरती। हालांकि, यह भी कहा कि एक बांध टूटने की अफवाह ने भी समस्या पैदा की। तोमर ने आश्वासन दिया कि जिले को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ग्वालियर व चंबल क्षेत्र में बारिश के कारण कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे