लाइव न्यूज़ :

जल्द ही जम्मू-कश्मीर का नियमित रूप से दौरा करना शुरू करेंगे केन्द्रीय मंत्री: जितेन्द्र सिंह

By भाषा | Updated: August 1, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी मंत्री जल्द ही नियमित रूप से जम्मू-कश्मीर का दौरा शुरू करेंगे।

सिंह ने कहा कि इस संबंध में केन्द्र द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के परामर्श से मंत्रियों के लिए कार्यक्रम और एक रोस्टर तैयार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘केन्द्रीय मंत्री जल्द ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नियमित रूप से दौरा शुरू करेंगे।"

उन्होंने कहा कि यह प्रयोग पिछले साल जनवरी में किया गया था जब 36 केन्द्रीय मंत्रियों ने केवल एक महीने की अवधि में ही जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था और घाटी के लोगों से जुड़ने की दृष्टि से यह प्रयास बहुत ही सफल साबित हुआ था।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और सलाह के आधार पर पिछले छह वर्षों से पूर्वोत्तर में इसी तरह की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर एक रोस्टर तैयार किया गया और प्रत्येक 15 दिन की अवधि में आठ केन्द्रीय मंत्री पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करते हैं।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्रों को उच्च प्राथमिकता देते हैं, उनकी यह इच्छा है कि पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर के मामले में भी इसी तरह की कवायद की जानी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से लोकसभा सांसद जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इस तरह के दौरे में मंत्री अपने संबंधित मंत्रालय से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करने के अलावा जिस जिले का वह दौरा करेंगे उसकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे