लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अचानक अमेठी पहुंची, कोविड प्रबंधन की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:03 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), आठ मई केंद्रीय वस्त्र, महिला एवं बाल विकास मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी शनिवार को अचानक अमेठी पहुंचीं। उन्होंने जिले के कोविड कंट्रोल रूम में बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

सांसद स्मृति ईरानी ने जिलाधिकारी अरुण कुमार और मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर आशुतोष दुबे के साथ कोविड की तैयारियों की समीक्षा की और जिले के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

ईरानी ने कहा कि कोरोना मरीजों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी हर स्तर पर मदद की जाए और जिले में ऑक्सीजन आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जरुरत होने पर कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए।

अधिकारियों को सजग करते हुए उन्होंने कहा, ''कोरोना अब गांवों की ओर बढ़ चला है इसलिए ग्रामीण स्तर पर व्यापक व्यवस्था की जाए। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए, किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’

ईरानी की पहल पर उत्थान सेवा संस्थान ने अमेठी जिले के लोगों के उपयोग के लिए पांच ऑक्सीजन सांद्रक जिलाधिकारी की मौजूदगी में सीएमओ को दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब