लाइव न्यूज़ :

अपनी पहली किताब 'लाल सलाम' के साथ लेखक बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी पहली किताब ‘‘लाल सलाम’’ के साथ ही अब लेखक के अवतार में भी आ गई हैं।

यह किताब का प्रकाशन वेस्टलैंड नामक प्रकाशन कंपनी ने किया है। यह 29 नवंबर को बाजार में आएगी।

यह पुस्तक अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 76 जवानों की हत्या से प्रेरित है और यह देश सेवा के लिए, खासकर नक्सली इलाकों में जिंदगी खपाने वालों पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि है।

ईरानी ने अपनी इस पुस्तक के बारे में कहा, ‘‘यह कहानी अक्सर मेरे दिमाग में घूमती रहती थी। अंततः मैं इसे लिखने से खुद को रोक नहीं सकी। मैं उम्मीद करती हूं कि पाठक इसका का लुत्फ उठाएंगे और उस चीज को समझ पाएंगे जिसके बारे में बहुत कम लिखा गया है।’’

ज्ञात हो कि राजनीति में आने से पहले ईरानी एक जानीमानी अभिनेत्री थीं।

लाल सलाम एक युवा अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह की कहानी है जो अंदरखाने की राजनीति और भ्रष्टाचार में उलझे तंत्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का मुकाबला करता है।

प्रकाशक के मुताबिक यह विपरीत परिस्थितियों का साहस व संयम से मुकाबला करने वालों की कहानी है।

वेस्टलैंड के वी के कार्तिक ने कहा, ‘‘इस पुस्तक में रहस्य, रोमांच, एक्शन, यादगार चरित्र सब है। लाल सलाम एक ऐसी पुस्तक है जिसे पढ़ने वाला पन्ने पलटता रहेगा और इसे पूरा पढ़कर ही रूकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह