लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने राजस्थान फोन टैपिंग विवाद में जांच की मांग की

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:53 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान), 28 मार्च केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने पिछले साल राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर बगावत के बीच नेताओं के फोनों को कथित रूप से टैप कराये जाने के मामले की जांच कराने की रविवार को मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाये, उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि यह प्रकरण जन प्रतिनिधियों और राज्य के लोगों की गोपनीयता पर एक हमला था।

शेखावत ने यहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा उन्हें निशाना बनाये जाने और राज्य के विशेष अभियान दल (एसओजी) द्वारा उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हैरानी की बात है कि एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के खिलाफ राजद्रोह के लिए एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राज्य सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है और (इसे) 10 दिनों में वापस ले लिया गया।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘मामला दर्ज करने के बाद भी, कई कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों ने कहा कि गजेंद्र सिंह अपनी आवाज के नमूने नहीं दे रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि वे किस मामले में मेरी आवाज के नमूने चाहते थे जबकि जिस मामले का उन्होंने उल्लेख किया है वह पहले ही उनके द्वारा वापस ले लिया गया है।’’

शेखावत ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ने पहले दावा किया था कि कोई फोन टैपिंग कभी नहीं हुई थी, और अब राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में जवाब दिया कि रिकॉर्डिंग की गई थी लेकिन कानूनी रूप से।’’

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने संबंधी अपने फैसले का बचाव करते हुए मंत्री ने कहा कि चूँकि ये आरोप ‘‘मेरे चरित्र हनन का प्रयास थे और मेरी मानसिक शांति भंग कर रहे थे, मैं चाहता था कि इन आरोपों की जांच हो और पता चले कि कोई फोन टैपिंग हुई या नहीं और इसमें क्या प्रक्रिया अपनाई गई।’’

उन्होंने यह भी पूछा कि यदि यह फोन टैपिंग कानूनी रूप से की गई थी तो यह मुख्यमंत्री के कार्यालय तक कैसे पहुंची और उनके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) को यह कैसे मिल गई और इसे वायरल कर दिया।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा कांग्रेस के 18 अन्य विधायकों ने पिछले साल जुलाई में गहलोत नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर अपना लिये थे, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था। इस दौरान शेखावत तथा कांग्रेस नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई कथित बातचीत के ऑडियो क्लिप सामने आए थे और फोन टैपिंग विवाद पैदा हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया