लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राजस्थान में कोविड टीके की बर्बादी का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:02 IST

Open in App

जयपुर 31 मई केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में 11.5 लाख टीके की बर्बादी का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में जितने टीके खराब हुए हैं उससे 10 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सकता था।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर वैश्विक निविदा के नाम पर सस्ती लोकप्रियता के लिए शिगूफा छोड़ने का आरोप भी लगाया।

सोमवार को पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा, '' मुख्यमंत्री ने पहले तो कहा कि हमें अनुमति दें, हम 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन स्वयं लगा लेंगे। फिर वैश्विक निविदा का नाटक किया। जब इसमें सफल नहीं हुए तो केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे हैं जबकि आज ही राज्य में कूड़े में वैक्सीन फेंकने की खबर छपी है।''

केरल का उदाहरण देते हुए शेखावत ने कहा कि इस राज्य ने टीकाकरण में अच्छा काम किया है। यहां बेहद कम खुराक बर्बाद हुई हैं। राजस्थान को इनसे सीखने की जरूरत है।

टीके की उपलब्धता के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने टीकाकरण को लेकर प्रोटोकॉल तय किया है। पूरा रोडमैप तैयार है। टीके देने में भेदभाव के आरोपों को नकारते हुए शेखावत ने कहा कि जनसंख्या और प्रदर्शन के अनुसार राज्यों को वैक्सीन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश में अगस्त तक टीके की 30 करोड़ खुराक और उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि दिसंबर यानी आठ महीने में देश के प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण करा लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में जल जीवन मिशन की गति धीमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है