लाइव न्यूज़ :

EVM हैंकिग के दावे को लेकर मोदी सरकार का कांग्रेस पर हमला, कहा- '2014 के जनमत का किया अपमान'

By धीरज पाल | Updated: January 22, 2019 13:25 IST

मालूम हों कि हाल ही में अमेरिका में एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ ने सनसनीखेज दावा किया कि भारत में 2014 के आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये ‘धांधली’ हुई थी।

Open in App

ईवीएम हैंकिंग के दावे को लेकर शुरू हुए विवाद को लेकर मंगलवार को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रसाद ने कहा कि यह साल 2014 में जनमत का अपमान है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग जिसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है, आज कांग्रेस पार्टी उस संवैधानिक संस्था पर हमले करवा रही है। 

हाल ही में अमेरिका में एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ ने सनसनीखेज दावा किया कि भारत में 2014 के आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये ‘धांधली’ हुई थी। उसने दावा किया था कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। इसके बाद से ईवीएम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।  इसे लेकर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लंदन में आयोजित हैकथॉन को कांग्रेस समर्पित लोगों ने आयोजित किया था। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस कार्यक्रम की मानिटरिंग की। 

बता दें कि स्काइप के जरिये लंदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सैयद शुजा ने दावा किया कि अपनी टीम के कुछ सदस्यों के मारे जाने के बाद वह भारत से भाग गए क्योंकि उन्हें देश में अपनी जान को खतरा था। यद्यपि वह स्काइप के जरिये स्क्रीन पर सामने आए लेकिन उनका चेहरा ढंका हुआ था।

शुजा ने दावा किया था कि टेलीकॉम क्षेत्र की बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने कम फ्रीक्वेंसी के सिग्नल पाने में भाजपा की मदद की थी ताकि ईवीएम मशीनों को हैक किया जा सके। हालांकि, उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है