लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री फरीदाबाद में कोविड मरीजों के लिए वेबसाइट व ऐप जारी की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:21 IST

Open in App

फरीदाबाद, 16 मई केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों एवं उनके तिमारदारों को जरूरी सूचनाएं मुहैया कराने के लिए रविवार यहां एक वेबसाइट एवं एक ऐप जारी की।

गर्जर ने कहा कि इस वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर फरीदाबाद की जनता को कोविड-19 से संबंधित प्रत्येक सूचना उपलब्ध होगी।

यह वेबसाइट एवं ऐप ‘पहचान’ एनजीओ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बनाई गई।

मंत्री ने कहा कि अब जिला प्रशासन ने यह वेबसाइट जारी की है और कोई भी व्यक्ति कोविड-19 आपदा के दौरान होने वाली किसी भी परेशानी व सहायता के लिए ‘कोविड फरीदाबाद डॉट कॉम’ पर जाकर जानकारी ले सकता है।

इस बीच फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में आठ मरीजों की कोरोना से मौत हो गई।

उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 636 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में 702 मरीजों में संक्रमितों की पुष्टि हुई है जबकि 1432 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के वायरस के मामले 95422 पहुंच गए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब