लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने फरीदाबाद में कोविड मरीजों के लिए वेबसाइट व ऐप जारी की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:11 IST

Open in App

फरीदाबाद, 16 मई केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों एवं उनके तिमारदारों को जरूरी सूचनाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को यहां एक वेबसाइट एवं एक ऐप जारी की।

गर्जर ने कहा कि इस वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर फरीदाबाद की जनता को कोविड-19 से संबंधित प्रत्येक सूचना उपलब्ध होगी।

यह वेबसाइट एवं ऐप ‘पहचान’ एनजीओ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बनाई गई है।

मंत्री ने कहा कि अब जिला प्रशासन ने यह वेबसाइट जारी की है और कोई भी व्यक्ति कोविड-19 आपदा के दौरान होने वाली किसी भी परेशानी व सहायता के लिए ‘कोविड फरीदाबाद डॉट कॉम’ पर जाकर जानकारी ले सकता है।

इस बीच फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में आठ मरीजों की कोरोना से मौत हो गई।

उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 636 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में 702 मरीजों में संक्रमितों की पुष्टि हुई है जबकि 1432 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के वायरस के मामले 95422 पहुंच गए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन