लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने वाईएसआरसी प्रमुख जगन को राजग में शामिल होने का न्यौता दिया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:10 IST

Open in App

विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश), 17 अक्टूबर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने रविवार को वाईएसआर कांग्रेस को केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

अठावले ने कहा, ‘‘ हम राजग का विस्तार चाहते हैं। मैं वाईएसआरसी के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी से राजग में शामिल होने की अपील करता हूं। यदि वह राजग से जुड़ते हैं तो वह आंध्रप्रदेश के लिए और मदद के लिए आश्वस्त रहेंगे। ’’

उन्होंने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘इसके बारे में सोचिए। मैं (भाजपा अध्यक्ष जे पी) नड्डा से बात करूंगा। यदि जगन मोहन रेड्डी तैयार हो जाते हैं तो निश्चित ही मैं भाजपा आलाकमान से बात करूंगा। वह कुछ सकारात्मक होगा।’’

केंद्रीय मंत्री विभिन्न कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए यहां आये थे। उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) भाजपा नीत राजग का घटक है।

अठावले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वाईएसआरसी ने हमेशा ही राज्यसभा एवं लोकसभा में (केंद्र) सरकार का समर्थन किया है ।

उन्होंने कहा कि केंद्र अब भी आंध्रप्रदेश की मदद कर रहा है ‘‘ लेकिन यदि वह राजग से जुड़ते हैं तो और अधिक मदद हो सकती है। ’’

आंध्रप्रदेश की तीन राजधानियों के मुद्दे से जुड़े एक सवाल के जवाब में आरपीआई नेता ने कहा कि यह राज्य के क्षेत्राधिकार का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के दिन हैं। वह अच्छा (काम) कर रहे हैं एवं मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए कम से कम 15-20 साल इंतजार करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां