लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कुलगाम घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, मृतकों के परिजन को 5 लाख देने की घोषणा

By भाषा | Updated: October 24, 2018 03:10 IST

गौरतलब है कि कुलगाम जिले के लारू गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे और अभियान समाप्त हो गया था। सुरक्षाबल वहां से चले गए लेकिन कुछ नागरिक तत्काल मुठभेड़ स्थल में चले गए और वहां अचानक विस्फोट हो गया जिसमें सात नागरिक मारे गए।

Open in App

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ स्थल में विस्फोट में सात नागरिकों के मारे जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया साथ ही लोगों से ऐसे स्थानों पर नहीं जाने को कहा जहां सुरक्षा अभियान चल रहे हों। 

गृह मंत्री ने मृतकों के परिजन को पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

गृह मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘कुलगाम में एक घटना हुई है। मुझे बताया गया कि इसमें कुछ नागरिक मारे गए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे बताया गया कि अभियान समाप्त हो गया था और सुरक्षा बल वहां से चले गए थे लेकिन कुछ लोग उस स्थान पर पहुंच गए और वहां किसी कारण से विस्फोट हो गया। हमें लोगों के मारे जाने का दुख है।’’ 

उन्होंने कहा कि वह मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। साथ ही कहा,‘‘किसी जीवन का मूल्य रुपयों से तय नहीं किया जा सकता फिर भी मैं प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा करता हूं।’’ 

उन्होंने प्रदेश की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद कहा कि लोगों के सहयोग से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समाप्त होगा और प्रदेश भारत के विकसित राज्यों की कतार में शामिल होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सुरक्षा बल कोई अभियान चला रहे हैं तो मैं लोगों से वहां नहीं जाने की अपील करता हूं। सुरक्षा बल ऐहतियात बरतते हैं और हमने उन्हें ऐसा करने के निर्देश लगातार दिए हैं।’’ 

गौरतलब है कि कुलगाम जिले के लारू गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे और अभियान समाप्त हो गया था। सुरक्षाबल वहां से चले गए लेकिन कुछ नागरिक तत्काल मुठभेड़ स्थल में चले गए और वहां अचानक विस्फोट हो गया जिसमें सात नागरिक मारे गए।

सिंह ने बताया कि अधिकारियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत के दौरान केरन,तंगधार, करगिल,द्रॉस ,माछिल तथा गुरेज सीमाई इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी सड़क का निर्माण का मुद्दा भी उठा।

उन्होंने कहा,‘‘मैंने सड़क परिवहन मंत्रालय से इसके लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। यह सड़क बनाई जाएगी।’’ 

टॅग्स :राजनाथ सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन