लाइव न्यूज़ :

शीशम के पेड़ों की कटाई को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:37 IST

Open in App

वायनाड (केरल), 11 जून केन्द्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने यहां एक बस्ती में सदियों पुराने शीशम के पेड़ों की कथित अवैध कटाई और तस्करी के मुद्दे पर शुक्रवार को स्थानीय सांसद राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए और कहा कि कोई नहीं जानता कि वह यहां से संसद सदस्य हैं या फिर उन्होंने सदस्यता त्याग दी।

मुरलीधरन की अगुवाई में भाजपा नीत राजग प्रतिनिधिमंडल ने मुत्तिल गांव का दौरा किया, जहां इस साल की शुरुआत में सरकार द्वारा आवंटित जमीनों से कथित रूप से करोड़ों रुपये के मू्ल्य की लड़की की कटाई और तस्करी की गई।

उन्होंने राज्य की वाम सरकार पर संरक्षित पेड़ों की कटाई के लिये लकड़ी माफियाओं की मदद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बात को लेकर संदेह है कि इस मुद्दे पर गांधी की चुप्पी कहीं सरकार के साथ गुपचुप समन्वय पर तो आधारित नहीं।

मुरलीधरन ने घटना को ''दिनहाड़े लूट'' करार देते हुए आरोप लगाया कि यह एकदम स्पष्ट है कि ऐसे किसी अपराध को बिना समझ और राजनीतिक व प्रशासनिक नेतृत्व के समर्थन तथा संबंधित मंत्रियों की संलिप्तता के बगैर अंजाम नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ''राहुल गांधी ने अबतक इस मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोला है। वह यहां से मौजूदा सांसद हैं। कोई नहीं जानता कि उन्हें इसकी जानकारी है कि नहीं या फिर वह इस संसदीय क्षेत्र को छोड़ चुके हैं या नहीं।''

इससे पहले केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पितवार को इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी।

विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ने इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध लेकर बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में जावड़ेकर से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही थी।।

केरल के रहने वाले मुरलीधरन ने कहा था कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने उनकी शिकायत के आधार पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां