लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल में शीशम के पेड़ों की अवैध कटाई पर रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली/कोच्चि, 10 जून केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल के वायनाड जिले के जंगलों से सदियों पुराने शीशम के पेड़ों की कथित अवैध कटाई और तस्करी के मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मांगी।

इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध लेकर नयी दिल्ली में जावड़ेकर से भेंट करने के बाद विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से यह बात बतायी।

केरल के रहने वाले मुरलीधरन ने कहा कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने उनकी शिकायत के आधार पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने केरल के जंगलों से करोड़ों रुपये कीमत की शीशम की लकड़ी काटी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साल जारी एक आदेश की आड़ में इन पेड़ों की लूट हुई है।

घटना की विस्तृत जांच की मांग करते हुए मुरलीधरन ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ के राजनीतिक नेतृत्व की पूरी जानकारी में उक्त आदेश जारी किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती एलडीएफ सरकार के दो मंत्रियों की भूमिकाओं की भी जांच की जानी चाहिए।’’

कांग्रेस नीत विपक्ष यूडीएफ ने मंगलवार को यह मुद्दा विधानसभा में उठाया और राज्य की वामपंथी सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

राज्य सरकार ने बुधवार को केरल उच्च न्यायालय को बताया कि पेड़ों की कटाई में माफिया शामिल है और जांच में जो बात सामने आयी है वह वास्तविक समस्या के मुकाबले बहुत छोटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?