लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का दिल्ली CM पर हमला, कहा-देशद्रोही नारों का समर्थन करते हैं केजरीवाल

By भाषा | Updated: September 19, 2019 16:41 IST

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विश्वविद्यालय परिसर में देशद्रोही नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आरोप पत्र दायर कर मुकदमा चलाने के लिये दिल्ली सरकार के गृह विभाग से अनुमति मांगी है। केजरीवाल सरकार द्वारा इसकी मंजूरी नहीं दिये जाने के कारण अदालत में मुकदमा शुरु नहीं हो पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश जावड़ेकर ने कहा-केजरीवाल देशद्रोही नारे लगाने वालों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर समर्थन नहीं करते होते तो वे मुकदमा चलाने की मंजूरी दे देते

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही नारों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुये कहा कि इससे जुड़े एक मामले में अदालत के बार बार कहे जाने के बावजूद मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने से साबित होता है कि केजरीवाल देशद्रोही नारे लगाने वालों का समर्थन करते हैं।

जावड़ेकर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के बतौर चुनाव प्रभारी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री से अदालत बार बार पूछ रही है कि आप देशद्रोही नारों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दें। लेकिन अब यही कहना पड़ेगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं जो देशद्रोही नारों का समर्थन करते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विश्वविद्यालय परिसर में देशद्रोही नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आरोप पत्र दायर कर मुकदमा चलाने के लिये दिल्ली सरकार के गृह विभाग से अनुमति मांगी है। केजरीवाल सरकार द्वारा इसकी मंजूरी नहीं दिये जाने के कारण अदालत में मुकदमा शुरु नहीं हो पाया है।

जावड़ेकर ने कहा कि यह अब साफ हो गया है कि जेएनयू में लगाये गये देशद्रोही नारों का केजरीवाल समर्थन करते है। उन्होंने कहा कि अगर समर्थन नहीं करते होते तो वे मुकदमा चलाने की मंजूरी दे देते, लेकिन अदालत के बार बार कहने पर भी उन्होंने मंजूरी इसलिये नहीं दी है कि वे मन से इन नारों का समर्थन करते हैं। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘दिल्ली की जनता में इसे लेकर आक्रोश है।

इस मामले में कौन दोषी है, यह तय करना अदालत का काम है, लेकिन अदालत में मुकदमा जाने ही नहीं देना, मुख्यमंत्री का पाप है और अब यह पर्दाफाश हो गया कि वे इन नारों का समर्थन करते हैं और हम इसकी तीखी भर्त्सना करते हैं।’’ 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया