लाइव न्यूज़ :

सोनिया से घर जाकर मिले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा ने शुरू की 10 अध्यादेशों को कानूनी जामा पहनाने की कवायद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 8, 2019 05:43 IST

17 जून से शुरू हो रहे संसद सत्र के सुचारू संचालन के साथ-साथ ट्रिपल तलाक समेत 10 अध्यादेशों को कानूनी जामा पहने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे जोशी के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अर्जुन राम मेघवाल भी थे.उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में द्रमुक के नेता टी.आर. बालू से भी मुलाकात की

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की. इसे 17 जून से शुरू हो रहे संसद सत्र के सुचारू संचालन के साथ-साथ ट्रिपल तलाक समेत 10 अध्यादेशों को कानूनी जामा पहने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. जोशी के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अर्जुन राम मेघवाल भी थे. यह मुलाकात तकरीबन 15 मिनट चली.

इसके बाद उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में द्रमुक के नेता टी.आर. बालू से भी मुलाकात की. जोशी ने सोनिया के आवास में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ''सोनिया गांधी के साथ हमारी बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण रही. हमने संसद की सुचारू कार्यप्रणाली के लिए उनका सहयोग मांगा. उन्होंने कहा कि उन्हें (विपक्ष को) भी सत्ता पक्ष के सहयोग की आवश्यकता है. मैंने उन्हें बताया कि सरकार सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है.''

संसद के सत्र से पहले, संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति शुक्रवार शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मुलाकात करेगी. सिंह समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसके सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं. 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 26 जुलाई तक चलेगा और बजट 5 जुलाई को पेश होगा. पहले दो दिन नए सांसद शपथ ग्रहण करेंगे. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को 20 जून को संबोधित करेंगे.

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी