केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कर्नाटक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:17 IST2021-06-22T17:17:06+5:302021-06-22T17:17:06+5:30

Union Minister Pradhan inaugurates several projects in Karnataka | केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कर्नाटक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कर्नाटक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

बेंगलुरू, 22 जून केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद प्रधान ने मंगलवार को कर्नाटक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनका निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी केआईओसीएल ने किया है।

इन परियोजनाओं में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, सरकारी अस्पतालों में 50 बिस्तरों का निर्माण, पांच मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र और ब्लेंड रिक्लेमर शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में देश ने अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना किया और इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी असर पड़ा।

उन्होंने कहा कि देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई और निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील एवं पेट्रोलियम कंपनियों ने इस अवसर पर तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने देश में ऑक्सीजन की जरूरत 10,000 एमटी प्रतिदिन हो गई जिसके बाद स्टील कंपनियों ने देश में मांग को पूरा करने के लिए ऑक्सीजन उत्पादन को बढ़ाया। प्रधान ने महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए कर्नाटक सरकार को बधाई दी। इसने शुरुआती दिनों में अपने पड़ोसी राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister Pradhan inaugurates several projects in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे