लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया।

गोयल के लिए यह एक पदोन्नति है जो उन्हें उच्च सदन में सरकार के चेहरे के रूप में पेश करेगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है। ऐसे में गोयल को सरकार के विधायी कार्य एजेंडे को आगे बढ़ाते समय सदन में विभिन्न राजनीतिक चुनौतियों से निपटना होगा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गोयल की नियुक्ति की घोषणा करते हुए उन्हें बधाई दी।

जोशी ने कहा, ‘‘उन्हें (गोयल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है। उन्हें शुभकामना देता हूं कि वह निरंतर उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा करें।’’

राज्यसभा के दो बार के सदस्य गोयल (57) उच्च सदन में उप-नेता थे और अब सदन के नेता के रूप में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गोयल केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य भी हैं। उनके पास वाणिज्य और उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता तथा कपड़ा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व है।

उनकी नियुक्ति को भाजपा में राजनीतिक पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वह उस पद पर होंगे जिसपर कभी जसवंत सिंह और अरुण जेटली जैसे दिग्गज हुआ करते थे।

गोयल को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे विश्वास है कि पीयूष भाई अपने समर्पण, क्षमता और ऊर्जा से राज्यसभा में भाजपा की एक बुलंद आवाज बनेंगे’’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गरीबों के कल्याण के लिए काम करने के संकल्प को मजबूत करेंगे।

पूर्व में गोयल रेलवे और कोयला मंत्री (2017-19) थे। वर्ष 2018 और 2019 में उनके पास दो बार वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी रहा।

वर्ष 2014 में वह मोदी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बिजली, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा (2014-2017) तथा खान मामलों के मंत्री (2016-17) भी रहे।

सरकार में शामिल होने से पहले गोयल चार साल तक भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे। पार्टी 1991 से आम चुनावों तथा 2004 से सभी चुनावों में उनकी सेवाओं का इस्तेमाल करती रही है।

वर्ष 2019 के चुनाव में गोयल भाजपा की संकल्प पत्र और प्रचार समितियों के भी सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस