लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री पाटिल ने मादक पदार्थों के मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 7, 2021 14:39 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), सात अक्टूबर केन्द्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर राज्य में मादक पदार्थों के मामलों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर निशाना साधा।

एमवीए में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं।

ठाणे जिले के बदलापुर रेलवे स्टेशन पर एक ‘एस्केलेटर’ और दो ‘फुटओवर ब्रिज’ का उद्घाटन करने के बाद बुधवार को पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि सत्तारूढ़ सरकार राज्य की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने के बारे में अधिक चिंतित है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भिवंडी से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ सरकार को पहले इन मामलों को हल करना चाहिए।’’

गौरतबल है कि हाल में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से एक क्रूज़ पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में दो मादक तस्करों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 15 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह