लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पारस ने जम्मू कश्मीर के बारामूला का दौरा किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 सितंबर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रविवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन का दौरा कर फल उत्पादकों के साथ बातचीत की और बागवानी स्टाल का उद्घाटन किया।

मंत्री की यात्रा केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र के जनसंपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। मंत्री ने बागवानी और अन्य संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए कुछ स्टाल का उद्घाटन किया। इन स्टाल पर क्षेत्र में उपजने वाले विभिन्न फलों की किस्मों को प्रदर्शित किया गया।

पारस ने पट्टन के कुछ फल उत्पादकों से भी बातचीत की। इस दौरान फल उत्पादकों ने मंत्री के साथ खेती के अपने अनुभव साझा किए। मंत्री ने उनसे अपने क्षेत्र में नवीनतम और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने का आग्रह किया, और कहा कि इस तरह के उपाय से उत्पादकता का लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और बागवानी उत्पादों के मूल्यवर्धन की जरूरत है ताकि बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सके। मंत्री ने दोहराया कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के अलावा उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!