लाइव न्यूज़ :

अखिलेश के मुख्यमंत्री बनते ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जेल जाएंगे : राम गोविंद चौधरी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:06 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 12 अक्टूबर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को दावा किया कि जिस दिन अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उसी दिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' जेल जाएंगे।

चौधरी ने योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि योगी सरकार इतिहास में हत्यारों, दुष्कर्मियों और उत्पीड़कों की मदद करने तथा आम आदमी का उत्पीड़न व दोहन करने के लिए याद की जाएगी।

चौधरी ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा, ''लखीमपुर के हृदय विदारक मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का भाषण आम हो चुका है और उन्हें उकसाने और साजिश रचने के मामले में जेल जाना ही है। जिस दिन अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उसी दिन वह जेल जाएंगे और अपने किए की सजा भुगतेंगे।''

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को तिकुनिया थाना क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बनवीरपुर स्थित घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के विरोध के दौरान भड़की हिंसा में चार किसान और एक पत्रकार समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्‍य संबंधित धाराओं में तिकुनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने शनिवार की रात 12 घंटे की पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, अपने बेटे की गिरफ्तारी से पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आरोपों का खंडन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे