लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस साधा निशाना, कहा- अलगावादियों के साथ गठबंधन करना कांग्रेस के ताबूत में आंतिम किल साबित होगी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2020 18:56 IST

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन की करारी हार के बाद उसने गुपकार गठबंधन किया. अलगावादियों के साथ गठबंधन करना खत्म हो चुकी कांग्रेस के ताबूत में आंतिम किल साबित होगी.

Open in App
ठळक मुद्देनित्नायनंद राय ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रहे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में कांग्रेस पीडीपी और नेकां के साथ मिलकर लड़ रही है.नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस की गतिविधियां बता रही हैं कि उनका देश से ज्यादा सत्ता प्यारी है.

पटना:  केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एकबार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और राहुल गांधी स्पस्ट करें कि उनका गुपकार गैंग से कोई संबंध नहीं है.

उन्होंने गुपकार गैंग पर तंज कसते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने का कांग्रेस, फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती दावा कर रहे हैं. यह देश विरोधी ताकतें फिर से एक देश, एक विधान, एक संविधान को हटाने का चीन के साथ मिलकर दंभ भर रहे हैं.

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन की करारी हार के बाद उसने गुपकार गठबंधन किया. अलगावादियों के साथ गठबंधन करना खत्म हो चुकी कांग्रेस के ताबूत में आंतिम किल साबित होगी. पटना में पत्रकारों से बातचीत में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस चाहे अलगाव वादियों से समझौता करे या चीन-पाकिस्तान से लेकिन जम्मू-कश्मीर से धारा-370 फिर से वापस नहीं हो सकता.

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस के गुपकार गठबंधन को लेकर निशाना साधते हुए सवालिया अंदाज में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस के नेता आर्टिकल 370 समाप्त होने का विरोध क्यों कर रहे हैं? राहुल गांधी इस सवाल का जवाब देना चाहिए.

आखिर कांग्रेस हमेशा देशविरोधी ताकतों के साथ क्यों खडी होती है? कांग्रेस ने गुपकार अलायंस का साथ देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जम्मू-कश्मीर से धारा 370 फिर से वापस लाना चाहती है. पूरा देश कांग्रेस के इस चरित्र को देख रहा है. 

नित्नायनंद राय ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रहे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में कांग्रेस पीडीपी और नेकां के साथ मिलकर लड रही है. ऐसे में कांग्रेस गुपकार से अलग कैसे हो सकती है? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल किया जाएगा. लेकिन कांग्रेस की देशविरोधी मंशा कभी कामयाब नहीं होगी.

देश की एक सौ तीस करोड जनता पीएम मोदी पर पूर्व विश्वास करती है. ऐसे में 35-ए और धारा 370 हटाने का कोई सवाल ही नहीं. कांग्रेस चाहे चीन का सहयोग ले या पाकिस्तान का या फिर पाकिस्तान जाकर भारत का विरोध करे, कुछ नहीं होने वाला है.

उन्होंने पीडीपी प्रमुख पर हमला करते हुए कहा, 'महबूबा मुफ्ती कहती हैं कि जब तक हमें जम्मू कश्मीर का झंडा वापस नहीं मिलता, तब तक हम तिरंगा नहीं थामेंगे.' नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस की गतिविधियां बता रही हैं कि उनका देश से ज्यादा सत्ता प्यारी है.

टॅग्स :नित्यानंदजम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी