लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को गिरफ्तार किया जाये :राकेश टिकैत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:11 IST

Open in App

लखनऊ, 22 नवंबर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' को लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों की मौत के मामले में गिरफ्तार करने की मांग की और उनकी तुलना एक "आतंकवादी" से की ।

यहां इको-गार्डन में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा, "..... अगर कश्मीर के आतंकवादियों को आगरा जेल में बंद किया जा सकता है, तो किसानों का हत्यारा भी आतंकवादी है और उसे भी आगरा जेल जाना चाहिए।"उन्होंने कहा कि "टेनी की गिरफ्तारी हमारे मुख्य मुद्दों में से एक है"।

अगले कुछ दिनों में लखीमपुर खीरी जिले में एक चीनी मिल के प्रस्तावित उद्घाटन का जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा, ''अगर टेनी (अजय मिश्रा) चीनी मिल का उद्घाटन करने आते हैं, तो उस चीनी मिल में कोई गन्ना नहीं ले जाया जाएगा । बल्कि किसान गन्ना जिलाधिकारी के कार्यालय ले जायेंगे, चाहे उन्हें कितना भी नुकसान हो।"

उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर के बाद वह तीन दिन लखीमपुर खीरी में रहेंगे, तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेंगे और उन किसानों से भी मिलेंगे जो जेल में बंद हैं ।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को उस समय हिंसा भड़क उठी थी, जब किसान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अजय मिश्रा के पैतृक घर जाने का विरोध कर रहे थे । इसके बाद हुई हिंसा में चार आंदोलनकारी किसानों को एक वाहन ने कुचल दिया, जबकि एक पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित चार अन्य की भी मौत हो गई।

इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपी बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र