लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2020 21:57 IST

नितिन गडकरी ने कहा कि आप सबों के प्यार व आशीर्वाद से मैं अभी बेहतर महसूस कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी इस डॉक्टरों के संपर्क में हैं और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इससे पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी उन्होंने दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कल (मंगलवार) को कमजोरी व अस्वस्थ महसूस करने के बाद मैंने डॉक्टर से संपर्क किया। जांच में पता चला कि रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव है।  

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप सबों के प्यार व आशीर्वाद से मैं अभी बेहतर महसूस कर रहा हूं। गडकरी इस डॉक्टरों के संपर्क में हैं और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 

बता दें कि इससे पहले भी नरेंद्र मोदी सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो गए हैं। इसके अलावा, पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना संक्रमित हुए थे।  

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी बुधवार को हुए संक्रमित 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामले में वृद्धि देखी गई है। आज (बुधवार) दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले बीते कल (मंगलवार) को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोमा संक्रमित पाए गए थे। 

बता दें कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कोरोना संक्रमित होने के बाद इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर थी। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि हल्का बुखार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उन्होंने कहा था कि मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा। 

टॅग्स :नितिन गडकरीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया