लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नारायण ने अपने बेटे को हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में फंसाने का दावा किया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:09 IST

Open in App

सिंधूदुर्ग, 28 दिसंबर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में अपने बेटे तथा भाजपा विधायक नितेश राणे की संभावित गिरफ्तारी को लेकर जारी अटकलों के बीच मंगलवार को दावा किया कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है और महाराष्ट्र की एमवीए सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नारायण राणे ने कहा कि सिंधूदुर्ग जिला सहकारी बैंक चुनावों से पहले ये सब किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि यदि सहकारी बैंक चुनावों में महा विकास आघाड़ी (एमवीए- जिसमें शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं) जीत जाता है, तो उसे उसके नेताओं द्वारा की गई पिछली अनियमितताओं को छिपाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने पूछा कि डीजीपी समेत पुलिस के आला अधिकारी जिले में डेरा क्यों जमाए बैठे हैं।

राणे ने संवाददाताओं से कहा, ''नितेश को मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) उस मामले में लगाई जाती है, जहां शिकायतकर्ता को चोटें आई हों। घटना के समय नितेश वहां नहीं था।''

उन्होंने कहा, ''सिंधूदुर्ग जिला सहकारी बैंक चुनाव से पहले ये किया जा रहा है। राज्य सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।''

कोंकण क्षेत्र के सिंधूदुर्ग जिले की कंकावली विधानसभा सीट से विधायक नितेश राणे ने हत्या के प्रयास के एक मामले में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत मांगी थी। यह मामला संतोष परब (44) नामक व्यक्ति पर कथित हमले से संबंधित है।

नारायण राणे ने साल 2005 में शिवसेना छोड़ दी थी। कोंकण क्षेत्र में उनके और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (जो वर्तमान शिवसेना अध्यक्ष भी हैं) के बीच पिछले कुछ समय से तीखी प्रतिद्वंद्विता देखी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां