लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मुरुगन 16 अगस्त से तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा करेंगे

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:53 IST

Open in App

चेन्नई, 12 अगस्त केंद्रीय मंत्रियों की राष्ट्रव्यापी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन 16 अगस्त से तमिलनाडु की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिल में ‘मक्कल आसी यात्रा’ नामक इस यात्रा का उद्देश्य न केवल मंत्री का लोगों से मेल-जोल बढ़ाना है, बल्कि लोगों को केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है।

अन्नामलाई ने यहां संवाददाताओं से कहा, "इससे लोगों में जागरूकता पैदा होगी।"

उन्होंने कहा कि पार्टी यात्रा के दौरान कोविड-19 संबंधित मानदंडों का पालन करेगी और कोई बैठक चारदीवारी में नहीं होगी। यह यात्रा कोयंबटूर से शुरू होगी और शुरू में नीलगिरी, सलेम और नमक्कल जायेगी।

उन्होंने कहा कि यात्रा का दूसरा चरण महामारी के खत्म होने के बाद शुरू किया जाएगा।

75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्टी का लोगो लॉन्च करने वाले भाजपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा इस अवसर पर पूरे तमिलनाडु में 75 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गये हैं।

अन्नामलाई ने कहा, "इसके अलावा, हमने 15 अगस्त को गैर-राजनीतिक कार्यक्रमों में 1,104 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए स्कूली छात्रों को शामिल करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र