लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री मुरुगन ने द्रमुक पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:57 IST

Open in App

चेन्नई, 26 दिसंबर केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और इसके नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल और शासन की आलोचना करनेवाले लोगों पर कथित हमले तथा उनकी गिरफ्तारी की घटनाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान के लिए एक ‘बड़ी चुनौती’ हैं।

कुछ दिन पहले धर्मपुरी में कथित तौर पर द्रमुक पदाधिकारियों द्वारा नाम तमिलर काची (एनटीके) के कार्यकर्ताओं पर 'हमला' किए जाने के बारे में पूछे जाने पर, मुरुगन ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी इस तरह के कृत्यों को अंजाम देती रहती है।

मुरुगन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘लोगों को तब आश्चर्य होना चाहिए जब द्रमुक के लोग इस तरह के हमलों में शामिल न हों।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना द्रमुक के खून में है। यदि विपक्षी दलों के पदाधिकारी पार्टी या सरकार पर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हैं, तो उन्हें हमलों और गिरफ्तारियों के माध्यम से निशाना बनाया जाता है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रमुख ने कहा कि ऐसी घटनाओं ने राज्य में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान के लिए एक ‘‘बड़ी चुनौती’’ पेश की है।

श्रीलंका द्वारा हाल में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 68 मछुआरों से संबंधित सवाल पर मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मुरुगन ने कहा कि उनकी जल्द रिहाई के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

हाल में राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को समय से पहले रिहा करने की मांग के संबंध में पार्टी और सरकार की आलोचना करने पर कथित तौर पर द्रमुक कार्यकर्ताओं ने एनटीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया था।

नेता विपक्ष और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेता के. पलानीस्वामी उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने ‘हमले’ की निंदा की थी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

कुछ दिन पहले, यूट्यूबर एम. मरिदास (जिन्हें दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था) को मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा जेल से रिहा कर दिया गया था। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज की गईं दो प्राथमिकियों को निरस्त कर दिया था।

भाजपा और हिंदुत्व समर्थक समूह मरिदास की प्रशंसा एक राष्ट्रवादी के रूप में करते हैं। भाजपा ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर द्रमुक सरकार के मकसद पर सवाल उठाए थे।

एनटीके पदाधिकारी एवं यूट्यूबर 'सत्तई' दुरई मुरुगन को भी मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन पहले उन्हें फिर से एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे