केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किरण बेदी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:53 IST2021-02-06T19:53:48+5:302021-02-06T19:53:48+5:30

Union Minister Meghwal met Kiran Bedi | केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किरण बेदी से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किरण बेदी से मुलाकात की

पुडुचेरी, छह फरवरी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी से यहां मुलाकात की।

बेदी के कार्यालय सह आवास राजभवन में उनसे मुलाकात के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम राज्यमंत्री मेघवाल के साथ भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष व विधायक वी सामीनाथन भी थे।

मेघवाल को पुडुचेरी में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा का प्रभारी बनाया गया है।

भगवा पार्टी के सूत्र ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से भी चर्चा की।

मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बेदी ने कहा कि बैठक बहुत ही लाभदायक रही।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्रीय मंत्री को मिलने आने के लिए धन्यवाद देती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister Meghwal met Kiran Bedi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे