लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कोरोना वायरस से संक्रमित, चिकित्सकों के परामर्श पर चल रहा है इलाज

By भाषा | Updated: August 28, 2020 00:44 IST

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया और खुद की जांच करवाई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।"

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने की शुरुआत में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।इसके अलावा, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इसके साथ ही वह कोविड-19 से पीड़ित होने वाले मोदी सरकार के मंत्रियों में उनका भी नाम शामिल हो गया है। हरियाणा के फरीदाबाद से 63 वर्षीय सांसद ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर इसका खुलासा किया और हाल ही में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया और खुद की जांच करवाई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा। जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वह कोविड-19 को गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।’’ इस महीने की शुरुआत में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

इससे पहले राज्य से तीन अन्य भाजपा सांसद- संजय भाटिया (करनाल), बृजेन्द्र सिंह (हिसार) और नायब सिंह सैनी (कुरुक्षेत्र) भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हरियाणा के आठ भाजपा विधायक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और कृषि मंत्री जे पी दलाल शामिल हैं।

इस बीच, हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद वह एक हफ्ते तक घर में पृथक-वास में रहेंगी। शैलजा ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। राज्य में कोविड-19 के 58,000 से अधिक मामले हो चुके हैं। राज्य में अब तक वायरस के कारण 634 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों