लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा, सेना को चीन से निपटने के लिए पूरी छूट दी गई है

By भाषा | Updated: June 21, 2020 22:56 IST

चीन के साथ लगती 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात सशस्त्र बलों को बीजिंग के किसी भी दुस्साहस का ‘‘मुंहतोड़’’ जवाब देने की ‘‘पूरी आजादी’’ दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई से पूर्वी लद्दाख के गलवान और कई अन्य इलाकों में गतिरोध जारी है। पांच मई को पैंगोग त्सो क्षेत्र में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी।पूर्वी लद्दाख में पांच और छह मई को करीब 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच संघर्ष के बाद हालात बिगड़ गए थे।

हैदराबाद: लद्दाख में सीमा पर हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि सेना को चीन से निपटने, भारत की सीमाओं और अपने लोगों की रक्षा करने की पूरी छूट दी गई है। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 19 अन्य सैनिकों के साथ शहीद हुए कर्नल बी. संतोष बाबू के घर जाकर उनके परिवार से मिलने के बाद मंत्री ने यह भी कहा कि देश में चीन के खिलाफ गहरी भावनाएं हैं और जहां तक संभव हो सके अपनी मर्जी से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की जरुरत है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सर्वदलीय बैठक कर चुके हैं और इसका हल निकलने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने संवादाताओं से कहा, ‘‘स्थानीय हालात को देखते हुए सरकार ने भारतीय सेना को इसकी पूरी छूट दे दी है कि वह भारत की सीमाओं और अपने सैनिकों की रक्षा करते हुए जैसे चाहे चीनी सेना से निपटे।’’ मंत्री ने कहा कि सरकार और सेना अपने शहीदों के परिवार का पूरा साथ देगी और कर्नल बाबू के परिवार से मिलने का लक्ष्य उन्हें यही संदेश देना था। 

सैनिकों का मनोबल तोड़ने के लिये दिन-रात जुटी है कांग्रेस : नड्डा

सीमा पर चीन से भारत की तनातनी के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर उसे विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं पता तो वह भाजपा से ट्यूशन ले ले। नड्डा ने रविवार शाम प्रदेश के पश्चिम तथा ब्रज क्षेत्र में 'जनसंवाद' नाम से आयोजित डिजिटल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं देश को आश्वासन देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की एक-एक इंच धरती और सीमा सुरक्षित और मजबूत है।’’

 

टॅग्स :लद्दाखइंडियाचीनभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?