लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के कोविड प्रभावित बच्चों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में अपने लोकसभा क्षेत्र उधमपुर-कठुआ-डोडा के कोविड प्रभावित बच्चों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया जो स्वैच्छिक और व्यक्तिगत स्रोतों से जुटाए गया था। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गयी।

बयान के अनुसार कठुआ के उपायुक्त राहुल यादव ने निर्वाचन क्षेत्र के सभी छह जिलों के लिए नोडल प्राधिकरण के तौर पर अपनी क्षमता के तहत राशि का चेक प्राप्त किया।

सिंह ने कठुआ के अपने दौरे के दौरान उन बच्चों के एक समूह से भी मुलाकात की जिन्होंने परिवार के लिए कमाने वाले को वर्तमान महामारी के कारण खो दिया है।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि प्रियजनों के नुकसान की भरपाई करना किसी भी तरह से संभव नहीं है, लेकिन ‘‘हमारी अंतरात्मा की आवाज पर हमने इन बच्चों के साथ खड़े होने की एक बहुत छोटा और विनम्र प्रयास किया है।’’

मंत्री द्वारा सौंपा गया चेक उनके लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में कोविड देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनके सांसद निधि से पहले आवंटित 2.5 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है।

कठुआ पहुंचने के बाद सिंह ने सबसे पहले जनसंघ के वरिष्ठ नेता चौधरी छग्गर सिंह के आवास का दौरा किया, जिनका हाल ही में 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!