केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिट्टी विथ मांझी कार्यक्रम का किया आयोजन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल
By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2025 20:47 IST2025-02-02T20:47:10+5:302025-02-02T20:47:10+5:30
इस कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में चूड़ा-दही, लिट्टी चोखा आदि की परंपरा रही है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री से रविवार को समय मिल गया तो इसका आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लगभग दस मिनट अच्छी बातचीत हुई।

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिट्टी विथ मांझी कार्यक्रम का किया आयोजन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल
पटना: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की ओर से रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पटना स्थित आवास पर 'लिट्टी विथ मांझी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 10 मिनट वहां रुकने के बाद निकल गये।इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे थे।
इस कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में चूड़ा-दही, लिट्टी चोखा आदि की परंपरा रही है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री से रविवार को समय मिल गया तो इसका आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लगभग दस मिनट अच्छी बातचीत हुई।
विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं की एक साथ जिलों में बैठकें हो रही है। हम लोगों का लक्ष्य है भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतना और नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाना।
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को संदेश दिया गया है कि चुनावी साल में हम लोग सब एक साथ हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। हम लोगों का लक्ष्य है 2025 में फिर नीतीश कुमार।