लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बीजद पर विकास परियोजनाओं को रोकने का लगाया आरोप, कहा-ओडिशा सरकार नहीं कर रही सहयोग

By भाषा | Updated: March 4, 2019 05:29 IST

राज्य की बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने दावा किया कि राज्य सरकार से ‘‘सहयोग की कमी’’ के कारण 1.36 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं रूक गई।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने रविवार को ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) पर राज्य में 1.36 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास की गति को दोहरी क्षमता के साथ तेज किये जाने के लिए केन्द्र तथा राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोट किया जाना चाहिए।केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री सिन्हा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें कई परियोजनाओं को लागू करने के लिए ओडिशा सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इसलिए दोहरे इंजन के साथ तीव्र उन्नति के लिए केन्द्र और राज्य दोनों में एक ही पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाया जाना चाहिए।’’ ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक ही साथ होंगे।राज्य की बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने दावा किया कि राज्य सरकार से ‘‘सहयोग की कमी’’ के कारण 1.36 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं रूक गई।उन्होंने कहा, ‘‘यदि एक ही पार्टी दोनों स्थानों पर सरकार बनाती है तो केन्द्र और राज्य देश के समग्र विकास के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।’’ सिन्हा ने कहा कि केंद्र ओडिशा में विमानन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 935 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक नया टर्मिनल बनाया जा रहा है।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल