लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने भूमि दस्तावेज आधुनिकीकरण विषय पर कार्यशाला का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को भूमि दस्तावेज के आधुनिकीकरण पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

‘भूमि संवाद’- डिजिटल भूमि दस्तावेज आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) में विभिन्न राज्यों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्यों से भूमि प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण और ढांचागत परियोजनाओं में सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणाली को अंगीकार करने की अपील की।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री सिंह ने राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) वेबसाइट और डैशबोर्ड की शुरुआत की।

राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए भूमि संसाधन विभाग ने बनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के सर्वोत्तम कार्य प्रणाली के आधार पर राष्ट्रीय भूमि प्रबंधन पुरस्कार-2021 और राज्यों की राष्ट्रीय स्तर की रैकिंग की शुरुआत की है।

विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या (यूएलपीआईएन) के महत्व के बारे में उन्होंने कहा कि यह भूमि पार्सल के लिए आधार की तरह है। इस अनूठी प्रणाली में पार्सल के भूमि- निर्देशांक के आधार पर आईडी तैयार की जाती है और भूखंडों को दी जाती है। ऐसा भूमि दस्तावेज के आधुनिकीकरण के लिए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया